फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर नियंत्रण को सतर्कता बरतें : नगन्याल

Sat, 07 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक करन सिंह नगन्याल ने थाना प्रभारियों से अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने और बाहर से आने वाले लोगों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और संदिग्ध लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि कई स्थानों पर दोपहिया वाहन में तीन सवारियां  बैठाई जा रही हैं और चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं। उन्होंने कहा  कि मोटर वाहन अधिनियम का पुलिस सख्ती से पालन कराए। सभी थाना क्षेत्रों में  निवास कर रहे किराएदारों, नौकरों, व्यवसायियों, श्रमिकों आदि का पुलिस  कर्मी अनिवार्य रूप से सत्पापन कर लें।

न्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरोकारी करने के भी निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण को नियमित रूप से वाहनों की  चेकिंग करें ताकि ओवरलोड, चालकों के नशापान, मादक पदार्थों की तस्करी आदि  को रोका जा सके। 
विज्ञापन


एआरटीओ विमल पांडे ने एमवी एक्ट के बारे में जानकारी दी।  डा. ह्यूमन हसन ने पैथोलॉजी के बारे में बताया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक  अरुणा भारती, डीवाईएसपी अव्वल सिंह रावत, कोतवाल पीएल वर्मा, दुर्योधन  जंगपांगी, संजय गर्ब्याल, ठाकुर सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें