भिकियासैंण में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद चालक और पुलिस कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर जिले भर में पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने क्षेत्र भर में अभियान चलाया। आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग की अपील की। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत और पुलिस टीम ने अल्मोड़ा और कोसी क्षेत्र में टैक्सी यूनियन, वाहन चालकों, स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। तमाम स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मोटर वाहन अधिनियम में संशोधित धाराओं, ई-चालान के विषय में जानकारी दी। कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। छात्र लोगों को जागरूक करेंगे तो लोगों में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नियम बताते हुए पुलिस ने क्षेत्र भर में लोगों को पंफलेट बांटे। इसके साथ ही नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उधर जिले भर में सभी थाने और चौकी प्रभारियों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।