फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को नियमों को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिलेभर में पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को तमाम क्षेत्रों में लोगों को नियमों की जानकारी दी गई। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर नियमों के बारे में प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को यातायात निरीक्षक गणेश हरड़िया के नेतृत्व में टीम ने विवेकानंद स्कूल अल्मोड़ा में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इसके अलावा सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने ब्लाक परिसर में स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी कर नियमों की जानकारी दी। जीजीआईसी रानीखेत में कोतवाल राजेश कुमार यादव और एसएसआई फिरोज आलम ने छात्राओं को जागरूक किया।
प्रधानाचार्या विशौली देवी के सहयोग से स्कूल में पेंटिंग, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गरिमा कश्यम, शिवानी आर्या और पूनम ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौखुटिया में थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल ने पटल गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों समेत टैक्सी यूनियन और आम जनता के साथ गोष्ठी की। दन्या में थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने ध्याड़ी में आम नागरिकों को जागरूक किया। लोगों को उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें