अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने बृहस्पतिवार को थाना परिसर में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में सतर्क दृष्टि रखने, बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध मामले की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। संवाद