फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मुश्किल दौर से निपटने को पुलिस ने कसी कमर

विज्ञापन
रानीखेत बाजार में लोगों के हाथ सेनेटीज़ करती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बाहरी राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी को कोरोना संक्रमणकाल की मुश्किल घड़ी माना जा रहा है, एक दिन पूर्व उधमसिंह नगर में बाहर से लौटे चार लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पर्यटन नगरी में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। भुजान और पिलखोली में दो चेकपोस्ट बनाये गए हैं, जहां पर हर आने जाने वाले व्यक्ति पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा पूरे बाजार क्षेत्र में कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम पैनी निगाह बनाये हुए है। किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध नजर आने पर कड़ी पूछताछ भी की जा रही है। मास्क का प्रयोग नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों के चालान किये जा रहे हैं। बात दें कि बाहरी प्रदेशों में फंसे और वहां रोजी रोटी की तलाश में गए लोगों का मातृभूमि लौटना शुरू हो गया है, जिस कारण इस दौर को कोरोना संक्रमण के लिए मुश्किल दौर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें