अल्मोड़ा। चार दिन पहले नगर से लगे खत्याड़ी गांव में पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग की टीम ने अल्मोड़ा से बहुत दूर घने जंगल में छोड़ दिया है। बता दें कि चार दिन पहले अल्मोड़ा नगर से लगे खत्याड़ी गांव में तेंदुआ घुस आया था। जिससे गांव में दहशत हो गई थी। बाद में सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज करके बेहोश किया और पिंजरे में डालकर मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो तीन बार मेडिकल मेडिकल परीक्षण के बाद शनिवार को तेंदुए को अल्मोड़ा से काफी दूर घने जंगलों में छोड़ दिया गया।