फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान अल्मोड़ा में आवारा जानवरों की भूख मिटा रही पुलिस

विज्ञापन
अल्मोड़ा मालरोड में आवारा जानवरों का पेट भरते कोतवाल अरुण वर्मा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इंसान अपनी पीड़ा तो बयां कर सकता है लेकिन बेजुबान जानवर बोल नहीं सकता है । लॉकडाउन के दौरान नगर में घूम रहे आवारा जानवर भी इन दिनों भूख से बेहाल हैं। घरों में कैद लोगों का इनकी ओर ध्यान नहीं जाता है। लॉकडाउन के दौरान गश्त कर रहे कोतवाल अरुण वर्मा का दिल इन बेजुबान जानवरों को देख के पसीज गया। शुक्रवार को कोतवाल ने टीम के साथ मालरोड में घूम रहे जानवरों को बिस्किट, बंद आदि भरपेट खिलाया। खाना खिलाया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस टीम आवारा जानवरों का भी ख्याल रखेगी ताकि वो भूखे न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें