अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जिले में पुलिस-जनता संवाद और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने सुदूर मेरगांव और भांगादेवली में चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों की पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए, महिला सुरक्षा और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए मानस हेल्पलाइन 1933 और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की जानकारी देने को कहा गया।