अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने सभी चौकी और थानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
त्योहार में किसी भी तरह की अराजकता करने, उत्पात मचाने और नशाखोरी जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने को कहा है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मिलन चौक से लेकर आर्मी गेट तक छह सब इंस्पेक्टर, 26 कांस्टेबल, नौ महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है। ब्यूरो