फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण को धमकाने और उसके घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को गैराड़ तल्ला निवासी किशन सिंह ने थाने में नामजद तहरीर दी है। उसने बताया कि वह बीमार है। साथ में उसके बुजुर्ग रहते हैं। गांव के दौलत सिंह और उसका परिवार उनके साथ रंजिश रखता है। बीते दिनों दीवान सिंह नामक व्यक्ति उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उस समय वह चला गया, लेकिन शाम को वह फिर से आया और उसे धमकाते हुए घर के अंदर घुस गया। इसके अलावा उसने पथराव किया। बमुश्किल उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उसे हथियार दिखा चुके हैं। इससे उनमें जान का खतरा बना हुआ है। वहीं एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें