फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में पुलिस ने की चेकिंग

Tue, 10 Jan 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्वाराहाट में पुलिस ने की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन के साथ-साथ पुलिस भी हरकत में आ गई है। कई जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस की नजर शराब और चुनावों में प्रयोग के लिए लाई जाने वाली धनराशि पर अधिक है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रशासन ने राजनीतिक दलों द्वारा कई जगह चस्पा बैनर, पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया है। रानीखेत सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही बैनर, पोस्टरों को उखाड़े जा रहे हैं। एसडीएम रजा अब्बास ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी बैनर, पोस्टर चस्पा किए गए तो राजनीतिक दलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें