अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती के चौथे दिन 500 में से 373 अभ्यर्थी पहुंचे। एसएसपी देवेंद्र पींचा की देखरेख में सुबह पुलिस लाइन मैदान में पुलिस आरक्षी शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा शुरू हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों की दौड़, लंबाई, दस्तावेज की जांच की गई। उसके बाद सफल युवाओं की सिमकनी मैदान से दौड़ कराई गई। एसएसपी ने बताया कि पूरी प्रकिया शांतिपूर्ण रही।