मौलेखाल। सल्ट के मौलेखाल क्षेत्र में स्थित आईएमपीसीएल फैक्टरी के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत ने कहा कि फैक्टरी में सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं लेकिन उनके हितों की अनदेखी करके निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहां पर भाग्यश्री घाले, कमलेश कुमारी, भूपेंद्र सिंह, अधिकारी भगवती प्रसाद जोशी, मोहम्मद नईम, भवन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद