फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 42 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर धरे और तीसरा पुलिस गिरफ्त से दूर; कार से हो रही थी तस्करी

Mon, 03 Feb 2025 12:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर कार से गांजा तस्करी कर रहे थे। तीसरा आरोपी चालक कार की चाभी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

थाना क्षेत्र भतरौंजखान अंतर्गत पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जो कार से गांजा तस्करी कर रहे थे। तीसरा आरोपी चालक कार की चाभी लेकर फरार हो गया। इनके कब्जे से 42 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

 

शनिवार देर शाम एसओजी और भतरौंजखान थाना पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग पर निकली थी। इस दौरान जैनल के पास से नौला गांव की तरफ निकलने वाली सड़क से गुजर रही कार (यूके 04आर 5051) को रोका। कार चालक ने कार रोकी लेकिन इसके बाद वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया और कार की चाभी भी ले गया। तलाशी पर कार में रोहित कुमार निवासी श्यामपुरम, थाना आईटीआई, जिला ऊधमसिंह नगर और जीवन आर्या उर्फ जग्गू, निवासी बैलपड़ाव, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल के कब्जे से चार कट्टों में 42.515 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कार को सीज कर लिया और अब पुलिस फरार चालक भूपेश कुमार उर्फ बॉबी निवासी नई बस्ती नंबर-13, नया लालढांग, जिला नैनीताल को तलाश रही है।

 

कोर्ट में तारीख पर आया, लौटते वक्त ले गया गांजा

विज्ञापन

भतरौंजखान में गांजा तस्करी के इस मामले में फंसा चालक भूपेश के बारे में पुलिस ने बताया कि वह बीते दिवस आबकारी अधिनियम के एक मामले में लगी तारीख पर भिकियासैंण कोर्ट आया था और फिर वापस जाते वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर सराईखेत क्षेत्र से कार में गांजा भरकर ले गया और पकड़ा गया।

पहले गैंगस्टर में फंसा है आरोपी
आरोपी जीवन आर्या का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नशा तस्करी में संलिप्त रहने पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है और भतरौंजखान थाने में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा धारा 307 आईपीसी के तहत एक मामला थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल में दर्ज है। बड़ी मात्रा में गांजा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 5,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें