गरुड़ (बागेश्वर)। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने गाली गलौज करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरेापी को चालानी कार्रवाई के लिए एसडीएम गरुड़ के समक्ष पेश किया जाएगा।
बीते सोमवार को कोतवाली बैजनाथ क्षेत्र निवासी निवासी एक महिला ने 112 के माध्यम से एक व्यक्ति के द्वारा गालीगलौज कर हंगामा किए जाने की सूचना दी गयी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा सुरेश कुमार निवासी हरिद्वारछीना गालीगलौज कर हंगामा कर रहा था। आरेापी को शांति भंग करने की धाराओं में गिरफ्तार किया गया।