अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुलिस ने नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने एसओजी की सूचना पर मंगलवार को 652 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसओजी की सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने बुधवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कर्नाटक खोला से गैस गोदाम की ओर जाने वाले मार्ग पर थाना कपकोट जिला बागेश्वर जिले के ग्राम उडियारी निवासी महिपाल सिंह की तलाशी ली। उसके पास 652 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ पर कपकोट से चरस लाकर बेचने जाने की बात कही गई। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में बेस पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ भारती, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि रहे। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन नया सवेरा के तहत पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ तेज कर दी है। इसके तहत पुलिस और एसओजी ने अक्तूबर में कुल 15.239 किलो चरस और 41 किलो गांजा बरामद किया है।