फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सायंकालीन गश्त में दिखी पुलिस की सक्रियता, संदिग्धों पर नजर

Wed, 18 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नवरात्रि, ईद त्योहारों पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए सायंकालीन पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आपसी सहयोग से शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों एवं कस्बों में सायंकालीन पैदल गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें