फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुव, उन्नति, स्नेहा सेमीफाइनल में पहुंचे

Sun, 06 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलबर्गा (कर्नाटक) में आयोजित आल इंडिया सब जूनियर प्रतियोगिता में  उत्तराखंड के ध्रुव रावत, उन्नति बिष्ट और स्नेहा रजवार ने युगल मैच के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि बालक अंडर-15 युगल के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड के ध्रुव रावत, पवन कृष्ण थाकरा (आंध्र प्रदेश) की जोड़ी ने प्रशांतके, प्रणय आर (आंध्र प्रदेश) की जोड़ी को 21-12, 21-17 से पराजित कर सेमी फाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइल में प्रयांशु राजवत (एमपी), गुरुवानी (महाराष्ट्र) से  भिड़ेंगे। बालिका अंडर-15 युगल के क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड के उन्नति बिष्ट, आकर्षी कश्यप (छत्तीसगढ़) की जोड़ी ने श्रुति मिश्रा, अमोलिका (उप्र) की जोड़ी को 21-18, 22-20 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच में रितिका ठक्कर तथा सिमरन (महाराष्ट्र) से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


बालिका अंडर-13 युगल के क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड की स्नेहा रजवार, दिव्यांशी की जोड़ी ने श्रिपिया केेएम और मोनिका आएम (तमिलनाडु) की जोड़ी को 21-5, 21-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

 बालिका अंडर-13 एकल मैच में स्नेहा ने क्वार्टर फाइनल तक सफर किया और वह क्वार्टर फाइनल में द्वितीय वरीयता प्राप्त सामिया फारुकी (तेलंगाना) से  संघर्षपूर्ण मैच में 23-21, 21-10 से पराजित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें