फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार की तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोस के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तहसील के एक गांव में तीन बहनों ने पड़ोसियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित युवतियों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती ने पड़ोस के छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें युवती के अलावा दो नाबालिग बहनों के साथ पड़ोस के लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। तहरीर में युवती ने कहा है कि आठ जून को उनके पड़ोसी कमलेश समेत छह लोगों ने हम तीन बहनों से मारपीट और छेड़छाड़ की। क्षेत्र के आरएसआई निखिल त्यागी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 354, 7/8 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों बहनों को अस्पताल लाकर उनका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें