फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर काव्यपाठ

Sat, 20 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
सुमित्रानंदन पंत जयंती कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सुविख्यात छायावादी कवि पंडित सुमित्रानंदन पंत की 117वीं जयंती के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने छायावाद को काव्य की प्रमुख धारा का रूप दिया। इस मौके पर कविता पाठ भी किया गया। 
विज्ञापन

    नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित सुमित्रानंदन पंत पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि सुमित्रानंदन पंत प्रकृति सुकुमार थे। पंत को चिदंबरा महाकाव्य पर ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। इस मौके पर साहित्यकार डा. रमेश चंद्र पांडे राजन ने कुमाऊंनी कविता पाठ किया। अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल ने पंत के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन अधिवक्ता भुवन चंद्र बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर सभासद अशोक पांडे, राजेंद्र तिवारी, केवल सती, हयात सिंह रावत, हरीश जोशी, एलके पंत, पूरन रौतेला, घनानंद जोशी, जीवन नाथ वर्मा, सुरेश तिवारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें