फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बहाला-फुसलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर किया जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि नाबालिग दिसंबर 2022 में धामस निवासी आरोपी हरीश सिंह की दुकान पर गई थी जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पांच माह बाद जब परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दी। तब राजस्व पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसके बाद आरोपी ने न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका खारिज की है। न्यायालय ने माना है कि आरोपी गवाहों और पीड़िता को डरा-धमका सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें