फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पार्किंग न होने से सड़क किनारे वाहन खड़े करना मजबूरी

Wed, 10 May 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सोमेश्वर में सड़क किनारे इस तरह से खड़े रहते हैं वाहन।। संवाद
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। सड़क किनारे वाहन खड़ा करना चालकों की मजबूरी बन गया है। इससे आए दिन जाम लग रहा है। ऐसे में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कौसानी, गरुड़, देवाल, थराली, चौखुटिया, मासी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हल्द्वानी, रानीखेत, द्वाराहाट, रामनगर, ग्वालदम, पौड़ी, चमोली आदि क्षेत्रों को हर रोज दो हजार से अधिक वाहन सोमेश्वर पहुंचते हैं। पार्किंग न होने से इन वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना चालकों की मजबूरी बन गया है। वाहनों का दबाव अधिक होने से सोमेश्वर मुख्य बाजार में आए दिन जाम लगता है। पर्यटन सीजन में स्थिति और भी खराब हो गई है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कहा कि सालों से यहां पार्किंग की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें