फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शौकियाथल मैदान पर उतर सकता है प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर

Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएम मोदी के जागेश्वर धाम के दौरे के संभावित कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर जगन्नाथ इंटर कॉलेज शौकियाथल के खेल मैदान पर उतर सकता है। लोनिवि भी शौकियाथल से जागेश्वर तक की सड़क को चकाचक करने में जुट गया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले प्रशासन ने पीएम के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए शौकियाथल, गुरुड़ाबांज, पेटशाल और दन्या में हेलीपैड का सर्वे किया था। सबसे नजदीक गुरुड़ाबांज में मैदान तो पर्याप्त मिला, पर उसके पास से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। काफी दूर और सड़क ठीक न होने से दन्या खेल मैदान की उपयुक्त नहीं पाया गया। अब हेलीपैड की नापजोख के बाद प्रशासन ने पीएम के हेलीकॉप्टर उतारने के लिए शौकियाथल मैदान का चयन किया गया है। संवाद


आठ किमी सड़क होगी चकाचक

अल्मोड़ा। शौकियाथल से जगेश्वर धाम पहुंचने के लिए दो सड़कें हैं। एक सड़क की दूरी पांच किमी जबकि दूसरी सड़क से जागेश्वर की दूरी आठ किमी है। पांच किमी सड़क बदहाल है और इतने कम समय में इसका सुधारीकरण के बाद डामरीकरण संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन ने जागेश्वर को जाने वाली मुख्य सड़क को ही चकाचक करने का निर्णय लिया है, जिसका काम लोनिवि ने शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक तय समय से पूर्व ही सड़क पर हॉटमिक्स किया जाएगा।
विज्ञापन

आज हो सकती है ट्रायल लैंडिंग
अल्मोड़ा। सूत्रों के मुताबिक दो अक्तूबर को यानि आज पीएम के दौरे से पूर्व हेलीपैड की उपयुक्तता के लिए जांच के लिए ट्रायल लैंडिंग हो सकती है। यहां एमआई-17 हेलीकाॅप्टर उतारे जा सकते हैं। इसके बाद ही हेलीपैड पर पीएम के हेलीकाॅप्टर उतारे जा सकेंगे या नहीं, यह स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शौकियाथल में बनाए जाने वाले हेलीपैड को जोड़ने वाली सड़क पर डामरीकरण होगा। तय समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

-विभोर गुप्ता, ईई, लोनिवि, निर्माण खंड, अल्मोड़ा।



पीएम के जागेश्वर धाम आने से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। इस धाम की ख्याति पूरे विश्व में बढ़ेगी। पीएम का जागेश्वर पहुंचना पूरे क्षेत्र और जिले के लिए गौरव की बात होगी।
विज्ञापन


-नवीन चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें