फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 24 फरवरी को अल्मोड़ा के लोगों से वर्चुअली संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sun, 18 Feb 2024 11:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर डीएम विनीत तोमर ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रशासन इसकी तैयारी में प्रशासन जुटा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 फरवरी को जिले की सभी विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में डायट, जागेश्वर में ब्लॉक मुख्यालय, द्वाराहाट में रामली    ला मैदान, सल्ट में तहसील मुख्यालय, रानीखेत में श्रद्धानंद मैदान ताड़ीखेत, सोमेश्वर में रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चयनित स्थलों में टैंट, खाने सहित स्क्रीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, डीडीओ संतोष कुमार पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें