बागेश्वर। मेहनरबूंगा निवासी चंपा देवी डीएम कार्यालय में पत्र देकर यूपीसीएल से सौर ऊर्जा पैनल का विद्युत बिल दिलाने की मांग की है। मंगलवार को डीएम कार्यालय में दिए पत्र में उन्होंने कहा कि उनके मकान की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगा हुआ है। वर्ष 2016 से अभी तक यूपीसीएल ने बिल का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने डीएम से ब्याज और दंड सहित बिल दिलाने की मांग की है। संवाद