फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेलत हरी संग सकल, रंग भरी होरी सखी...

Tue, 19 Mar 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नगर के बिष्टाकूड़ा में बैठकी होली गाते होल्यार । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में बैठकी होली गायन का दौर जारी है। क्षेत्र के बिष्टा कूड़ा में होल्यारों ने आंचलिक संस्कृति पर आधारित होलियों का गायन कर समा बांध दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को बिष्टा कूड़ा में होल्यारों ने खेलत हरी संग सकल, रंग भरी होरी सखी, कंचन पिचकारी करण, केसर रंग बोरी आज आदि होली गीतों का गायन कर खूब रंग जमाया। राघव पंत ने राग श्याम कल्याण में कृपा करो ओ मोरे दाता... रुपेश जोशी राग द्वेष में दरस बिना मोहि कछु नहीं भाए दरस होली का गायन किया। अनिल सनवाल ने हारमोनियम वादन किया जबकि दीप जोशी ने तबले पर संगत दी। यहां दीपक जोशी, भूपेंद्र पंत, अशोक पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद

चीर बंधन के साथ खड़ी होली का होगा शुभारंभ
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार से चीर बंधन के साथ खड़ी होली का शुभारंभ होगा। इस बार 26 मार्च को छलड़ी मनाई जाएगी जबकि होलिका दहन 24 मार्च की रात में होगा। पुरोहित गोकुल पंत ने बताया कि 20 मार्च को आमलकी एकादशी पर सुबह 6:18 से 1:19 बजे तक होली का रंग पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें