अल्मोड़ा। हिलटॉप इंटरनेशनल एकेडमी चगेठी में हुई दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए जरूरी हैं। छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ ही खेल के क्षेत्र में करियर बनाएं। उन्होंने ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रोहित आर्या, हिमांशु आर्या, सुंदर भट्ट ( हिलटॉप इंटरनेशनल एकेडमी चगेठी), कुशाग्र, दीपक पटवाल, रोहित पटवाल, प्रकाश पांडे, रिया बिष्ट, दीक्षा जोशी, प्रियंका सोलंकी, चंदन कोहली (लक्ष्मी शिक्षा निकेतन दन्यां), पिथौरागढ़ के भूपेंद्र महेंद्र चौहान, प्रियांशी बिष्ट, ऊधमसिंह नगर के भूपेंद्र सिंह आकाश, अनुज, परमजीत, चंपावत के अमित ने स्वर्ण पद जीते। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृकि कार्यक्रम भी पेश किए।
मुख्य अतिथि विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल ने विजेता और उपविजेता बच्चों को टीशर्ट, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल के करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
एकेडमी के प्रबंधक हरीश सिंह चौहान ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह चौहान ने और संचालन उपप्रबंधक गोपाल सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धौलादेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह सिजवाली, सुरेश कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चौहान, हिमांशु, मदन सिंह बिष्ट, गगन दीप सिंह, विपिन कुमार, हरीश बिष्ट, मनोज चौहान, मोहित नेगी, सूरज थापा, हेमा चौहान, लक्ष्मण सिंह, सुभाष कोहली, तुलसी चौहान, गोपाल सिंह उमेश चौहान आदि मौजूद थे।