फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 04 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विद्यालयी शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न आयु वर्गों में 25 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

हाईस्कूल पतरामपुर के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग में शाकिब, अयाज, अब्दुल्ला, सूर्यांश गिरी, हिमांशु, अभय प्रताप सिंह, अवतार सिंह, संदीप, मयंक सागर, कुलदीप कुमार, शौर्य और नैतिक कुमार का चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में मोहित कुमार, आकाश, हिमांशु, रियान, अमन, विकास राय, मोहम्मद सुहेब, मयंक कुमार जोशी, नाजिम, मोहम्मद असद, मोहम्मद यूसुफ और नकुल चुने गए हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक रुद्रपुर में होगी। वहां ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक सुभाष चंद्र, समन्वयक ताविंदा अली, शमशेर अहमद, संजय वर्मा, अनूप सिंह, हरीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें