रानीखेत के एनसीसी मैदान को साफ करते खिलाड़ी।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते खेल गतिविधियां लंबे समय से बंद होने के कारण खेल मैदानों में भी झाड़ियां उग र्गई हैं। इन मैदानों को ठीक करने के लिए स्थानीय खिलाड़ी आगे आए हैं। जिला हॉकी संघ के बैनर तले खिलाड़ियों ने निकटवर्ती एनसीसी मैदान में श्रमदान कर वहां सफाई की।
मैदान में कई स्थानों पर उगी घास और झाड़ियों को हटाया। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह के नेतृत्व में धीरेंद्र वर्मा, दीपक मेहरा, मनीष कनौजिया, ललित नेगी, कैलाश पांडे, संजय बिष्ट, हेमंत बिष्ट, रमेश लाल साह, सौरभ कांडपाल, गिरीश लाल वर्मा, ललित मोहन डालाकोटी, जयंत रौतेला, विनीत चौरसिया आदि ने श्रमदान किया।