रानीखेत में पौधरोपण करते स्कूली बच्चे और शिक्षक। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत नेशनल इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शनिवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने कहा कि पर्यावरण संंरक्षण के लिए धरा को हरा-भरा रखना होगा। छात्र-छात्राओं ने आंवला, बांज, काफल, देवदार आदि के लगभग सौ से अधिक पौधे रोपे।
वहां विमला रावत, यशोदा खुल्बे, किरण गोस्वामी, शशि टम्टा, ज्योति, चंदन अधिकारी, सुनील अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद