अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता का स्थानांतरण हल्द्वानी चिकित्सालय में कर दिया गया है। उनके स्थान पर बागेश्वर से डाॅ. आराधना नेगी को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया है। डाॅ. रविशंकर का स्थानांतरण राजकीय एलौपैथिक चिकित्सालय असगौली से सीएमओ कार्यालय अल्मोड़ा में किया गया है। डॉ. पीयूष रंजन को सीएचसी भिकियासैंण से सीएमओ कार्यालय ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। हल्द्वानी में तैनात डाॅ. लता पांगती को रानीखेत स्थित उपचिकित्सालय में भेजा गया है। बागेश्वर से डाॅ. प्रमोद जंगपांगी को भी अल्मोड़ा भेजा गया है। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के वरिष्ठ माइक्रोबाॅयोलोजिस्ट डाॅ. अखिलेश को महिला चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया है। पीएचसी हवालबाग से डाॅ. रंजन तिवारी को सीएमओ कार्यालय ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। संवाद