हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय अंडर-19 बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच पिथौरागढ़ की टीम ने जीता।
उद्घाटन मैच पिथौरागढ़ और चंपावत के मध्य खेला गया। जिसमें पिथौरागढ़ ने चंपावत को 1-0 से पराजित किया। दूसरा मैच स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और यूएसनगर के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने यूएस नगर को 1-0 से पराजित किया। इसके बाद हुए मैचों में पौड़ी ने नैनीताल को 2-0 और देहरादून ने चमोली को 1-0 से पराजित किया। मुख्य अतिथि डीईओ (बेसिक) राय साहब यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, दिनेश सिंह, कुंदन कनवाल, सुरेंद्र रावत, बाली राणा, कमलेश जोशी, दीपक शाही, सोबन कनवाल थे।
संचालन जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा ने किया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, रमेश पांडे, प्रतिभा वर्मा, अभय साह, धन सिंह धौनी, डीसी पंत, बेबी जैड़ा, महेश भंडारी, इंद्र सिंह कनवाल, गणेश शाही, प्रमोद मेहरा, सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, शिवराज बनकोटी, अंतर्राष्ट्रीय कोच सुनील रावत, संजय वर्मा, जिला खेल समन्वयक नैनीताल दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, कमल किशोर, नितेश कांडपाल आदि मौजूद थे।