फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने मारी बाजी

Sun, 15 Nov 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसएसजेयू की ओर से अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा में पिथौरागढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, एसएसजेयू अल्मोड़ा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंडोर स्टेडियम में खेला गया। व्यक्तिगत स्पर्धा में पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ के भूपेंद्र और दीपांशु ने बेहतर प्रदर्शन किया। महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में अल्मोड़ा की वर्तिका और बागेश्वर की कल्पना दानू ने शानदार प्रदर्शन किया। परिसर के निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी, एसएसजेयू के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली समेत अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर धर्मेंद्र बोरा, अखिलेश चौहान, जीवन बोरा, सुमित मेहता, अंजलि, उषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें