क्रास कंट्री में प्रतिभाग करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं अंतरमहाविद्यालयी क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। छात्र और छात्रा वर्ग में पीजी कालेज पिथौरागढ़ पहले स्थान पर रहा। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने क्रॉस कंट्री को हरी झंडी दिखाई।
स्वतंत्रता सेनानी स्व. जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित क्रॉस कंट्री में डीएसबी परिसर नैनीताल, एसएसे परिसर अल्मोड़ा सहित 15 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रा वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ पहले, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग में भी राजकरय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ ने बाजी मारी। जबकि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम को संपनन कराने में डॉ. नागेंद्र शर्मा, विजेंद्र चौधरी, लियाकत अली, सरफराश चौधरी, रघुवीर सिंह, नितीश कुमार, मनोज सिंह, क्रीड़ा अधिकारी महिराज मेहरा, हीरा सिंह सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया।