फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दूषित पानी से मिलेगी निजात

Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लोगों को दूषित पानी से जल्द निजात मिलेगी। जल संस्थान 17 नालों से गुजरने वाली पेयजल लाइन को व्यवस्थित करेगा। जीर्णशीर्ण पेयजल लाइन का सुधारीकरण एक करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में आपदा के खतरे को कम करने के लिए तैयार किए गए ड्रेनेज प्लान के तहत 39 पुराने नालों को खोला जाना है। इससे पूर्व जल संस्थान 17 नालों से गुजरने वाली पेयजल लाइन को एक करोड़ बासठ लाख रुपये की लागत से व्यवस्थित करेगा। इस दौरान लाइन की लीकेज भी बंद की जाएगी। इसके लिए जल संस्थान को डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान मिल गया है। नालों से होकर गुजरने वाली पेयजल लाइन व्यवस्थित होने से लोगों को पैदल रास्तों चलने में सुविधा होगी और पानी भी साफ मिल सकेगा। संवाद



नालों का दूषित पानी भी पहुंच रहा घरों तक
अल्मोड़ा। नगर में अधिकतर पेयजल लाइन नालों से होकर गुजर रही है। इससे पानी के साथ ही लोगों के घरों में दूषित पानी भी पहुंच जाता है जिससे जल जनित रोग होने की आशंका रहती है। यदि नालों से गुजरने वाली लाइन वहां से हटाकर व्यवस्थित होंगी तो लोगों के घरों तक साफ पानी पहुंचेगी। इससे उन्हें जल जनित बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन


यहां होगा पेयजल लाइनों का सुधारीकरण
अल्मोड़ा। जल संस्थान नगर के विवेकानंदपुुुुरी, इंदिरा कॉलोनी, दुुुुगालखोला, रामशिला, मुुुुरलीमनोहर, नंदादेवी, ढुुुंगाधारा, बद्रेश्वर, त्रिपुुुुरासुंदरी, लक्ष्मेश्वर, एनटीडी वार्ड के नालों में बिछी पेयजल लाइनों को व्यवस्थित कर लोगों का राहत पहुंचाएगा।


ड्रेनेज प्लान के तहत नालों में बिछी पेयजल लाइन को व्यवस्थित करने के लिए शासन से राशि मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। - अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें