फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पीड़ितों को नालसा योजना के तहत मिलें कानूनी सेवाएं

Thu, 06 Jul 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सीनियर सिविल जज शचि शर्मा ने बृहस्पतिवार को पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) की मासिक बैठक ली। उन्होंने जून में किए गए चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, पीएलवी के कार्यों की समीक्षा कर जुलाई में प्रस्तावित कार्यों की तैयारी की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को नालसा योजना 2015 के तहत एसिड हमलों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग करने से पीड़ित लोगों को कानूनी सेवाएं उपलब्ध करने के लिए कहा। उन्होंने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, जीवन में वृक्षों का महत्व, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, पॉक्सो आदि कानूनों के बारे में बताया। एआरटीओ अखिलेश चौहान ने सड़क सुरक्षा और यातायात के नियम बताए।
इस दौरान पीएलवी को ई-टू कॉपी मॉडयूल, ई-सेवा केंद्र के लिए ई-फाइलिंग, राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) पोर्टल, ई-कोर्ट, ई-पहल के बारे में बताया। सचिव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर पौधरोपण करने के लिए कहा। बैठक में चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल देवेश बिष्ट, रिटेनर अधिवक्ता मनोज सिंह बृजवाल, पैनल अधिवक्ता मो. इमरोज, सुनीता पांडे, आनंद जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें