फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेयजल लाइन का पाइप चुरा ले गए चोर, आठ गांवों के लोग पानी के लिए तरसे

Mon, 07 Aug 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के खलना, सिमलगांव सहित आठ गांवों में पेयजल पाइप चोरी होने से बीते दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस वजह से यहां की एक हजार से अधिक की आबादी बारिश के बीच पानी के लिए तरस गई है और उन्हें प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


द्वाराहाट के खलना, सिमलगांव, गोदी, मौहणी, टेडगांव, धमड़खेत, तड़ीगांव सहित आठ से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति करने वाली रिश्कन नदी से बनी पेयजल योजना का पाइप चोर चुरा ले गए। इससे इन गांवों में बीते दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है और यहां की एक हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। वे प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना ग्रामीणों ने लाइनमैन को दी। जब लाइनमैन ने पेयजल लाइन का निरीक्षण किया तो रिश्कन नदी से पाइप चोरी होने का खुलासा हुआ। विभाग ने पेयजल पाइप चुराने वाले अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि पेयजल पाइप चोरी होने से पानी की आपूर्ति ठप है।

इधर विभाग को इस घटना की जानकारी होने के बाद भी अब तक पेयजल लाइन ठीक करने के प्रयास नहीं हुए हैं, जिसकी मार ग्रामीणों को सहनी पड़ रही है। प्रधान पूजा बिष्ट और ग्रामीण हरवंश सिंह बिष्ट ने जल संस्थान से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पेयजल योजना का पाइप चोरी होने से दिक्कत आई है। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जल्द नया पाइप जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह रौतेला, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, द्वाराहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें