फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में जंगली सुअरों से उजाड़ी फसल व बागवानी, किसान मायूस

विज्ञापन
स्याल्दे के जौरासी गांव में जंगली सुअरों ने इस तरह गडेरी के खेतों को पहुंचाया है नुकसान।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के गांवों में जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। जंगली सुअरों ने फसल व बागवानी को खासा नुकसान पहुंचाया है जिससे किसान मायूस हैं। उन्होंने इनके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्याल्दे के जौरासी, ग्वालवीना, केलानी, पटवाल बाखली, सौगड़ सहित विभिन्न गांवों में जंगली सुअरों ने फसल व बागवानी को खासा नुकसान पहुंचाया है। इन गांवों में खेतों में लहसुन, प्याज, गडेरी की फसल लहलहा रही थी। किसानों को उम्मीद थी उत्पादन अच्छा होगा और उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। लेकिन उनकी इस मेहनत पर सुअरों ने पानी फेर दिया है। जौरासी के किसान बहादुर सिंह पटवाल ने कहा एक नाली खेत में गडेरी की फसल तैयार थी, जिसमें 20 से 25 क्विंटल उत्पादन होता लेकिन जंगली सुअरों ने पूरी मेहनत बेकार कर दी है। ऐसे में उन्हें खासा नुकसान झेलना पड़ा है। कहा पूरे क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक है, जिससे निजात दिलाने के सरकार व प्रशासन को गंभीरता से प्रयास करने होंगे। नहीं तो किसानों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें