फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिजिशियन अवकाश पर, तीन चिकित्सक कैंप में जाने से मरीज हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में चार चिकित्सकों के अन्यत्र जाने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया तो कई बैरंग लौटे।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन अवकाश पर थे। इसके अलावा नेत्र सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ और ईएनटी सर्जन कैंप में ड्यूटी देने के लिए गए हुए है। एक साथ चार चिकित्सकों के नहीं होने से लमगड़ा, दन्यां, सोमेश्वर, ताकुला, बाड़ेछीना, धौलछीना, जैंती, शहरफाटक समेत विभिन्न स्थानों से सर्दी, जुकाम, कान दर्द, आंख दर्द का उपचार कराने आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। चिकित्सकों के नहीं होने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया तो कुछ ने पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगाई। इससे मरीजों की फजीहत हुई।
विज्ञापन


-

फिजिशियन अवकाश पर गए हुए हैं। साथ ही तीन चिकित्सक कैंप में ड्यूटी पर है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।

डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें