अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टर न होने से मरीजों को बेस और निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा। जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम, बुखार, एलर्जी, पेट दर्द, आखों आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार पहुंची। अस्पताल में सुबह से ही रोगी पहुंचने लगे थे। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक फिजिशियन का स्वास्थ्य खराब है और चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैंं। इस दौरान सर्दी जुकाम, बुखार के कुछ मरीजों का इमरजेंसी में इलाज हुआ। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशियन स्वास्थ्य खराब होने से अवकाश पर हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ भी कुछ कारणों से अवकाश पर चल रहे हैं। संवाद