फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छायाकारों ने नगर में किया फोटोवॉक का आयोजन

विज्ञापन
फोटो टॉक के दौरान उभरते छायाकारों को टिप्स देते वरिष्ठ छायाकार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के युवा और वरिष्ठ छायाकारों ने सोमवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नंदादेवी मंदिर से गजे घले पार्क कैंट तक फोटो वॉक का आयोजन किया। इस दौरान छायाकारों ने नगर की संस्कृति और इतिहास को समझते हुए कई तस्वीरें लीं।
विज्ञापन

उदयशंकर फोटोग्राफी एकेडमी अल्मोड़ा की ओर से छायाकारों ने फोटो वॉक के बाद हिमालयन जेफर आर्ट गैलरी में फोटो टॉक का आयोजन भी किया। फोटो टॉक में छायाकारों ने स्लाइड शो के माध्यम से अपने चुनिंदा फोटो दिखाए और उन फोटोग्राफ्स पर आपस में चर्चा की। कई युवा छायाकार जिन्होंने फोटोग्राफी को करियर के तौर पर अपनाया, उन्होंने भी अपने अनुभव साझा किए।
उदयशंकर फोटोग्राफी एकेडमी से जुड़े छायाकारों ने बताया कि वे लोग आने वाले समय पर फोटोग्राफी और कला से जुड़ीं गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर छायाकारों ने निर्णय लिया कि भविष्य में फोटोग्राफी और कला से जुड़ीं गतिविधियों को उदयशंकर अकादमी अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मनमोहन चौधरी, अध्यक्ष महेंद्र सिंह मिराल, सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष चेतन कपूर, संयुक्त सचिव नीरज पांगती, विभा बिष्ट, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, गोकुल शाही, डिजाइनर देवेश बिष्ट, वैभव जोशी, मीडिया मैनेजर डीएस सिजवाली, रोहित भट्ट व युवा फोटोग्राफर समृद्ध सती, जाफर खान, गौरव कोरंगा, देव सिंह, रचित साह, जीत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें