जिला अस्पताल में काला फीता बांधकर विरोध जताते फार्मासिस्ट। संवाद
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्टों ने तीसरे दिन भी जिले के सभी अस्पतालों में काला फीता बांधकर विरोध जताया। इस दौरान हुई सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र के लिए पूर्व में सृजित 391 पदों को पुनर्जीवित किया जाए।
उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग में पदोन्नति के अवसर न होने पर प्रथम एसीपी के रूप में पदोन्नति के पद का वेतनमान 10, 16, 26 वर्ष पर दिया जाए। उन्होंने उड़ीसा और आसाम की तर्ज पर राज्य में फार्मेसी अधिकारी को चिकित्सक का प्रशिक्षण, अवकाश, चिकित्सा अवकाश, उपार्जित अवकाश देने की मांग की। जिला अस्पताल में सुमन चम्याल, श्याम लाल, जेएस देवड़ी, पवन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
-