फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज पिथौरागढ़ की टीम को मिली ओवरऑल चैंपियनशिप

Fri, 03 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (द्वाराहाट) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीजी कालेज द्वाराहाट में दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी ट्रेकिंग और शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता संपन्न हो गई। शानदार प्रदर्शन के लिए पिथौरागढ़ महाविद्यालय को ओवरऑल चैंपियनशिप दी गई, जबकि मेजबान महाविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में पिथौरागढ़ ने काशीपुर को हराया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बांटे गए।


बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना दिखाई, जो काबिले तारीफ है। इस क्रम को भविष्य में भी जारी रखना होगा। कहा खेल वास्तव में मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम योगदान देते हैं। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा. नगेंद्र शर्मा ने सभी का आभार जताया। कहा इस वर्ष से कुमाऊं विवि शारीरिक शिक्षा को स्नातक स्तर पर विषय के रूप में  संचालित करने जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने काशीपुर महाविद्यालय को 16-21, 21-18, 21-19 से हराकर पहला स्थान पाया। रस्साकसी में द्वाराहाट महाविद्यालय ने पिथौरागढ़ को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किमी 15 किलो भार सहित दौड़ में पिथौरागढ़ के गुरमीत प्रथम रहे। पिथौरागढ़ महाविद्यालय को ओवरऑल चैंपियनशिप मिली, मेजबान महाविद्यालय दूसरे नंबर पर रहा। विजेता और उपविजेता टीमों को प्राचार्य और क्रीड़ा प्रभारी ने ट्राफी और पुरस्कार वितरित किए। संचालन डा. प्रेम प्रकाश ने किया। इस अवसर पर सभी टीमों के मैनेजर सहित डा. दीपा पांडे, डा. दीपक उप्रेती, डा. उपासना शर्मा, डा. अंजुम, डा. शैलेंद्र, नरेंद्र सिंह, कमलेश, नरगिरि, आनंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें