फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों की कीमतें गिरीं, नहीं घटा किराया

Thu, 12 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद वाहन किराए और मालभाड़े में कमी नहीं होने पर उत्तराखंड छात्र संगठन ने आक्रोश जताया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


कहा कि तेल की कीमतों में 18 से 20 रुपए की कमी आ गई है। कीमतों में गिरावट के बावजूद वाहन किराया और मालभाड़ा कम नहीं हुआ। तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी होने पर टैक्सी चालक, यात्री वाहन और ट्रक संचालक तत्काल किराया बढ़ा देते हैं, लेकिन घटी कीमतों का जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से तेल की कीमतों के मुताबिक यात्री वाहनों और मालभाड़े में कमी करने की मांग की।

छात्र संगठन ने दरों में शीघ्र कटौती नहीं होने पर आंदोलन करने का ऐलान किया। ज्ञापन देने वालों में सुनीता दानू, खजान जोशी, भाष्कर प्रसाद, देवेश कुमार, प्रेम आर्या, गौरव जोशी, जन्मेजय तिवारी, हेमू मेहरा, उमेश सिंह, हरीश गोगिनी, मनीष रावत आदि शामिल थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें