फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्राम स्तर पर रखा जाएगा पेंशनधारकों का रिकार्ड

Thu, 05 May 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग आदि पेंशनभोगियों का रिकार्ड अब ग्राम पंचायत स्तर पर एक अलग रजिस्टर में रखा जाएगा। ताकि लाभार्थी की मृत्यु और अन्य किसी प्रकार का संशोधन गांव स्तर पर ही हो जाए। यह काम शुरू भी हो गया है। विभाग का मानना है कि इस निर्णय से पेंशन धारकों का सही सत्यापन होगा और उन्हें पेंशन समय पर मिल सकेगी। लाभार्थियों को भी जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शासन के निर्देश पर सभी जिलों में यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।  

समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र लोगों को वृद्धावस्था  विधवा, विकलांग आदि पेंशन दी जाती है। अकेले अल्मोड़ा जिले में 41 हजार से अधिक लाभार्थी हैं। जबकि प्रदेश के सभी जिलों में लाभार्थियों की संख्या लाखों में है। अब तक इनका ब्लाक स्तर पर रिकार्ड रखा जाता है। जिससे हर साल होने वाले सत्यापन कार्य में दिक्कत आती है। अब विभाग ने इन पेंशनधारकों का रिकार्ड ग्राम स्तर पर रखने का निर्णय लिया है। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि अब ग्राम पंचायत स्तर पर एक रजिस्टर बनाया जा रहा है। यह रजिस्टर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के पास रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस रजिस्टर में लाभार्थियों की मृत्यु होने पर नाम निरस्त और नए पेंशनधारकों का नाम दर्ज किया जाएगा। गांवों में मनरेगा की बैठक होने पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी संबंधित गांव में पहुंचकर लाभार्थी रजिस्टर की समीक्षा करेंगे। श्री रावत ने बताया कि इससे पेंशनधारकों के सत्यापन में भी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी और न ही विलंब होगा। ग्राम स्तर पर रजिस्टर तैयार हो जाने के बाद पेंशनधारकों को पेंशन के भुगतान भी समय से हो सकेगा। 

तकनीकी खामियों से एक हजार लाभार्थियों की पेंशन अटकी 
अल्मोड़ा। बैंक खातों में तकनीकी दिक्कतों के कारण जिले में करीब एक हजार से अधिक लाभार्थियों की पेंशन का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि अब सभी पेंशनधारकों की पेंशन ऑन लाइन बैंकिंग के जरिये उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन


कई लाभार्थियों ने विभाग में खाता संख्या अथवा बैंक का नाम गलत दर्ज कराया है जिससे उनकी पेंशन खातों में नहीं जा पा रही है। इस तरह के लाभार्थियों को विभाग द्वारा पत्र भेजकर सही खाता संख्या दर्ज कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें