अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) उत्तराखंड के प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पेंशन बहाली के लिए तीन मई को गांधी पार्क रुद्रपुर से रैली निकलेगी। उन्होंने सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की।
प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को शत प्रतिशत भागीदारी भी सरकार पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए दबाव बनाएगी। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जनता के बीच भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है कि पेंशन देने में घाटा हो जाएगा। सरकारों ने जब 2005 से पेंशन दी ही नहीं तो घाटा कहां से होगा। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक पुरानी पेंशन लेते हैं लेकिन धरातल स्तर पर जो कार्य कर रहे हैं उनको पेंशन से वंचित किया जा रहा है। पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों, कार्मिकों व अधिकारियों का अधिकार है जो सरकार ने 2005 में छीनी है। इसे हर हाल में वापस लिया जाएगा। संवाद