फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जमीन खरीदने और बेचने के लिए अनुमति अनिवार्य

Wed, 31 Dec 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत पत्थरखोला की प्रथम बैठक में पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ समाज कल्याण, मनरेगा, पेयजल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य और कृषि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं। इनमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिर, नदी किनारे, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर 2000 का दंड, बाहरी व्यक्तियों के ग्राम पंचायत में जमीन खरीदने और व्यापार करने के लिए अनुमति अनिवार्य, किराए पर रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के लिए पानी और शौचालय की सुविधा और सत्यापन अनिवार्य तथा शादी-विवाह में किन्नरों को 1100 देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
ग्राम प्रधान हरीश मनराल, वार्ड सदस्य खुशाल सिंह, रणजीत सिंह, मीनाक्षी, नीमा देवी, दीपा, रेखा, राधा, ग्राम पंचायत अधिकारी जगदीश कुमार, सरपंच जगत सिंह और अन्य ग्रामीण बैठक में उपस्थित रहे। सभी प्रस्ताव 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। ग्रामीणों ने पंचायत के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें