फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी नहीं पहुंचे तो किया प्रदर्शन

विज्ञापन
24grd3p गड़सेर के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करते - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत गढ़सेर की पहली खुली बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की गैर मौजूदगी और ग्राम प्रधान को पंचायत घर की चाबी नहीं देने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत गढ़सेर की पहली बैठक शुरू होनी थी। बैठक में भाग लेने के लिए ग्राम प्रधान तब्बसुम सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य जनार्जन लोहुमी, संजय फर्स्वाण सहित काफी संख्या में ग्रामीण निर्धारित समय पर पंचायत घर पर पहुंचे। सभी ने काफी देर तक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का इंतजार किया। वहीं पंचायत घर का ताला न खुलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाले मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को शीघ्र कार्य भार सौंपने, पंचायत घर की चाबी प्रधान को देने और ग्राम पंचायत की खुली बैठक शीघ्र करने की मांग की। वहां उर्वा ममगई, पूरन चंद्र पाठक, हरीश खोलिया सहित दर्जनों ग्रामीण थे। बाद में बैठक में भाग लेेने पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी नवीन टम्टा ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का कुछ देर इंतजार करने को कहा। ग्रामीणों ने उनकी बात भी नहीं सुनी।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मनोज जोशी का कहना है कि वह ग्राम पंचायत सिरकोट की बैठक में भाग लेने सुबह सिरकोरट चले गए थे। उन्होंने सिरकोट की बैठक संपन्न होने के बाद गढ़सेर की बैठक शुरू कराने की बात कही लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें