फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करेंगे

Thu, 22 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां राजकीय आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मासी बृहस्पतिवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई जिसमें एसएमसी और पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई। एसएमसी के लिए गजेंद्र सिंह और पीटीए के लिए मधु लोहानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में विद्यालय की समस्याओं के समाधान और बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने पर चर्चा हुई। इसके लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि भगोत सिंह ने स्कूल की समस्या को देखते हुए प्रतिमाह एक हजार रुपये स्वच्छता के लिए देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य हेमा नेगी ने उनका स्कूल परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अन्य अतिथियों रमेश चंद्र चतुर्वेदी, राम स्वरूप मासीवाल, गिरधर बिष्ट व नंदकिशोर ने विचार रखे। बैठक का संचालन रितु पांडे ने किया। वहां, विजय लोहानी, प्रेरणा शर्मा, बबली राठौर व मीना तिवारी समेत कई अभिभावक व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें