फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रविवार को भी अब लोग बनवा सकेंगे अपने आधार कार्ड

Mon, 31 Aug 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डाक विभाग ने रविवार को छुट्टी के दिन भी लोगों को आधार कार्ड बनने और इसमे संशोधन करवाने की सुविधा दी है। इस फैसले से सबसे अधिक राहत उन कामकाजी लोगों को मिलेगी जो समय के अभाव में चलते आधार केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा मंडल के अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर के प्रमुख डाकघरों मेंं रविवार को आधार केंद्र खुले रहेंगे। ताकि लोग छुट़्टी के दिन सुकून के साथ अपने साथ ही अपने बच्चों के आधार कार्ड संबंधी त्रुटियों को ठीक करवा सकें। इस पहल से लोगों को अब इन कामों के लिए अवकाश लेने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। डाक अधीक्षक जीवन सिंह बोरा ने बताया कि लोगों की मांग के बाद रविवार को आधार केंद्र संचालित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को समय पर आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें